Breaking Ticker

विद्युत विभाग की मनमानी के खिलाफ किसान नेता फौजी के नेतृत्व में एसडीएम से मिले ग्रामीण



शिकायती आवेदन देकर की शीघ्र ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग

शिवपुरी। विद्युत विभाग की मनमानी और हठधर्मिता जिलेभर में हावी है जिसका उपभोक्ता जमकर शिकार हो रहे हैं। विभाग विभाग के जिम्मेदारों द्वारा न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी जमकर परेशान किया जा रहा है, यह बात हम नहीं कर रहे, बल्कि विद्युत विभाग की मनमानी से त्रस्त उपभोक्ता खुद बयां कर रहे हैं। इसी तरह का मामला आज करैरा विधानसभा क्षेत्र में सामने आया। करैरा कस्बे में विद्युत विभाग के ईई की कारगुजारियों से परेशान ग्राम बेहरेटा अब्बल, मुंगावली, कडौरा इमलिया, खुंदावली, खैराई के ग्रामीणों ने किसान नेता मानसिंह फौजी के साथ करैरा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मानसिंह फौजी ने एसडीएम को बताया कि गांव वाले करीब डेढ़ माह पहले अपना बिल जमा कर चुके हैं, लेकिन गांव में ट्रांसफार्मर नहीं रखवाया जा रहा है। मानसिंह फौजी ने विद्युत विभाग के ईई पर आरोप लगाए कि वह पहले उन जगहों पर ट्रांसफार्मर पहुंचवाते हैं जहां से पैसे मिलते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ईई उन्हें कई बार अपने पास बुला चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। इस मौके पर करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामीण एसडीएम के पास पहुंचे।

शासन के वादों की पोल खोलता बिजली विभाग
किसान नेता मानसिंह फौजी ने बताया कि एक ओर सरकार द्वारा जनता के हित के लिए बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं, लेकिन विद्युत विभाग की मनमानी इन वादों की पोल रही है। ग्रामीणों की कोई सुनने वाला नहीं है यहां पर सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी का बोलबाला है। लॉकडाउन में ग्रामीण बिजली न होने के कारण मच्छरों के प्रकोप का शिकार हो रहे हैं, साथ ही पानी सहित अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है।

शीघ्र समस्या के समाधान का दिया आश्वासन
किसान नेता मानसिंह फौजी ने बताया कि एसडीएम ने उन्हें शीघ्र समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मैं विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर रखने के लिए पत्र लिखूंगा। आगे से ग्रामीणों को इस तरह की परेशानी नहीं आएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit