गोवर्धन पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ एक आरोपी को मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार
0
7:52 pm
शिवपुरी। थाना प्रभारी गोवर्धन उनि अंशुल गुप्ता को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम डावरपुरा में रामपुरा तिराहे तरफ एक मोटरसाइकिल से एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची शराब का परिवहन कर रहा है सूचना पर से थाना प्रभारी गोवर्धन श्री गुप्ता द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया, मुखबिर के बताये स्थान पर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान आरोपी पुलिस को देख कर थोड़ी देर रुक गया, पुलिस टीम को शक होने पर उसे तत्काल घेराबंदी कर दी। उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम बृजपाल पुत्र पहलवान सिंह बेडिय़ा उम्र 27 साल निवासी ग्राम डावरपुरा का होना बताया जिसके कब्जे 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची अवैध शराब कीमत 6000 रू एवं एक मोटरसाइकल एमपी 33 एमडी 4626 की विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंशुुल गुप्ता, प्रआ संदीप, आ. अजय यादव, अजय रावत, हुकुम रावत, अभिमन्यु और जितेन्द्र जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags







