Breaking Ticker

आबकारी ने अवैध शराब का परिवहन करते युवक को पकड़ा

72 लीटर देशी मदिरा सहित मोटरसाइकिल की जब्त
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी. के निर्देशन पर लॉकडाउन अवधि में शराब माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिये आबकारी विभाग द्वारा विशेष दल का गठन किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही के दौरान रविवार को शिवपुरी में  मदिरा का अवैध मदिरा का निर्माण एवं विक्रय की सूचना पर अनिरुद्ध खानवलकर  आबकारी उप निरीक्षक वृत्त शिवपुरी द्वारा होलिवर्ड स्कूल के पास समक्ष गवाहन 72 लीटर देशी मदिरा, मोटर साइकिल हीरो डीलक्स से परिवहन करते हुए बरामद कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(2) के अंतर्गत 01 प्रकरण दीपक जाट पुत्र प्राण सिंह जाट के विरूद्ध पंजीबद्ध किया गया। जप्तशुदा सामग्री का अनुमानित मूल्य 30,000 आंकी गई है। उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त प्रभारी अनिरूद्ध खानवलकर व आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आरक्षकगण का सराहनीय सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit