Breaking Ticker

शाम 7.30 बजे तक खुलेंगी दुकानें, रविवार को रहेगा लॉकडाउन

क्राइसिस मैनेजमेंट गु्रप की बैठक में निर्णय

शिवपुरी। कोविड-19 महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन में अब महामारी से बचाव के लिए सावधानी बरतते हुए अधिकांश गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। गृह विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार मंगलवार को जिले में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि बाजार में शाम 7.30 बजे तक दुकानें खुली रहेगी और रविवार को लॉकडाउन रहेगा।बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल ने कहा कि अभी कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतें। बाजार में दुकानों पर भीड़भाड़ ना करें। सभी मास्क अवश्य पहनें और अन्य लोगों को भी जागरूक करें। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, अपर कलेक्टर आर.एस.बालोदिया, सीएमएचओ ए.एल.शर्मा सहित व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं धर्मगुरु उपस्थित थे।

''सहयोग से सुरक्षा अभियान" की दी जानकारी

कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने 15 अगस्त से शुरू किए जा रहे ''सहयोग से सुरक्षा अभियानÓÓ की जानकारी दी और उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में सभी से सहयोग की अपेक्षा की है। उन्होंने बताया कि सावधानी और जन-जागरूकता से ही कोरोना से बचाव किया जा सकता है। इसलिए लोगों में जागरूकता लाने के लिए यह अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें सभी अपनी सहभागिता करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit