शिवपुरी-मध्यप्रदेश के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दिशा प्रणय नागवंशी ने निर्देश दिए है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड.19 के संबंध में जारी किये गये दिशा.निर्देश का पालन करते हुए जिले में विधानसभा उप चुनाव 2020 के लिए वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रशिक्षण आयोजित किए जाए।
अपर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आर.एस.बालौदिया ने बताया कि विधानसभा उप निर्वाचन 2020 के लिए वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उप जिला निर्वाचन अधिकारी, आर.ओ., एआरओ एवं संबंधित विषयों के नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग ऑफीसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तथा संबंधित विषयों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार सभी प्रशिक्षण अपराह्न 4 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किए जाएगें। निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी प्रतिभागी जिले के वीडियों कॉन्फेंस कक्ष (एनआईसी)में उपस्थित रहकर अनिवार्य प्रशिक्षण प्राप्त करेगें। जिन मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण देने हेतु नामांकित किया गया है, वे जिलें से ही अन्य जिलों को एनआईसी कक्ष से प्रशिक्षण देंगें। यदि कोई प्रशिक्षणार्थी किसी कारणवश किसी दिवस में ट्रेनिंग में उपरिथत नही हो पाता है तो वह इस कार्यालय सें पूर्व में लिखित में अनुमति प्राप्त करेगा अन्यथा सभी को उक्त प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। नाम निर्देशन प्रक्रिया, संवीक्षा, नाम निर्देशन पत्र वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन प्रक्रिया का प्रशिक्षण 25 अगस्त को, ईव्हीएम एवं वीवीपेटए मतगणना, चुनाव परिणाम, ईटीपीबीएस एवं पोस्टल बैलेट संबंधी प्रशिक्षण 26 अगस्त, आदर्श आचरण संहिता, व्यय निगरानी, एमसीएमसी संबंधी प्रशिक्षण 28 अगस्त को, मतदान दिवस की तैयारियां, स्वीप गतिविधियां संबंधी प्रशिक्षण 29 अगस्त को, आईटी एप्लीकेशन प्रशिक्षण 31 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।
विधानसभा उपचुनाव 2020 हेतु वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होंगे प्रशिक्षण
0
8:04 pm
Tags






