बिना किसी रोकटोक के कंपनी के कर्मचारियों के हौंसले बुलंद
शिवपुरी। कहने को कोरोनाकाल पिछले मार्च महीने से शुरू हो गया था और आज भी जनता जनार्दन कोरोनाकाल से जस की तस जूझ रहे हैं। पिछले समय से कुछ प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के कर्मचारी बिना किसी रोकटोक और पुलिस की अनदेखी के चलते गाँव-गाँव जाकर सिमें बेच रहे हैं जिससे कोरोना फैलने का न केवल डर लगा हुआ है, बल्कि किसी भी समय, किसी भी परिस्थति में किसी को भी कोरोना संक्रमण हो सकता है।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय पर प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां जिनमें एयरटेल, वोडाफोन, आईडिया और जीओ जैसी कंपनी शामिल हैं जिनके दफ्तर जिला मुख्यालय पर बने हुए हैं जिनमें कर्मचारियों का आना-जाना लगा हुआ है। पिछले मार्च महीने से अब तक जुलाई महीने तक कर्मचारी पुलिस की अनदेखी के चलते गांव-गांव जाकर बिना किसी रोकटोक के विभिन्न प्रकार की कंपनियों की सिमों को ग्रामीणों को योजनाबद्ध तरीके से बेच रहे हैं। इतना ही नहीं जब शहर में टोटल लॉकडाउन चल रहा था उस समय भी इन टेलीकॉम कंपनियों के दफ्तर जस के तस खुले रहे और इनके कर्मचारी बकायदा अपना रोजमर्रा का काम करते रहे। इस ओर न तो जिला प्रशासन की तरफ से ध्यान दिया गया और न ही पुलिस प्रशासन की तरफ से। वर्तमान समय में जिला कलेक्टर अनुग्रह पी ने कोरोना के पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढऩे के कारण 19 जुलाई तक टोटल लॉकडाउन के आदेश दिए हैं। इस लॉकडाउन में कुछ खास दुकानें ही अपने-अपने समय पर खुलेंगी, लेकिन आज भी प्राइवेट कंपनी के दफ्तर धड़ल्ले से खुले हुए हैं और उनके कर्मचारियों का दफ्तर आने के साथ-साथ गांव-गांव में सिमों को बेचने का सिलसिला पुलिस और जिला प्रशासन की बिना किसी रोकटोक के जारी है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







