पोहरी। मध्यप्रदेश शासन में राज्यमंत्री बनने के बाद भी पोहरी से पूर्व विधायक सुरेश राठखेड़ा के स्वभाव में कोई बदलाव नहीं आया और आज भी वह अपने आपको आम आदमी मानते हैं। इसकी नजीर आज उस समय देखने को मिली जब कुछ महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकन उनसे मिलने आईं। श्री राठखेड़ा ने अपने कार्यालय के बाहर नीचे ही महिलाओं के पास बैठकर बड़ी आत्मीयता से महिलाओं की समस्याओं को सुना और शीघ्र ही निराकरण कराने की बात कही। श्री राठखेड़ा द्वारा इस प्रकार से बात करने से महिलाओं के मुख पर भी खुशी नजर आई।
राज्यमंत्री राठखेड़ा कल से दो दिवसीय क्षेत्रीय दौरे पर
राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए 8 जुलाई बुधवार से अपने दो दिवसीय दौरे पर पोहरी विधानसभा में रहेंगे। जहां वह ग्राम स्तर पर क्षेत्र की जनता से रूबरू होंगे तथा मौक पर जनता की समस्याओं को सुन, निराकरण भी करेंगे। उक्त जानकारी राजेन्द्र पिपलौदा ने देते हुये बताया कि 8 जुलाई बुधवार के अपने दौरे में प्रात: 8:30 पर ममलेश्वर महादेव मंदिर पोहरी पर दर्शन उपरान्त, 9 बजे ग्राम तिमानी, 9:30 ग्राम सालोदा, 10 बजे ग्राम मायापुर, 10:30 ग्राम नयाखेड़ा, 11 बजे ग्राम बैधारी, 12 बजे पुराना खेड़ा, दोपहर 1 बजे ग्राम गुड़ा, 1:30 ग्राम वीलबारा, दोपहर 02 बजे ग्राम बमरा, जहां बृजेश शर्मा द्वारा उनका भव्य अभिनंदन किया जायेगा। 2:30 पर ग्राम राजपुर, 3 बजे रॉठखेड़ा, 3:30 पर ग्राम रानीपुरा, 04 बजे ग्राम घटाई, 4:30 पर ग्राम भैसदा, शाम 5 बजे ग्राम वेशी, उसके बाद वापसी पोहरी। इसी प्रकार 9 जुलाई गुरूवार को प्रात: 08:30 बजे ममलेश्वर महादेव मंदिर दर्शन, 9 बजे ग्राम मचा (बुजुर्ग), 9:30 पर ग्राम पिपरघार, 10 बजे ग्राम उपसिल 10:30 ग्राम कोलापुर, 11 बजे ग्राम लोखरी, दोपहर 12:30 बजे ग्राम भावखेड़ी, 1 बजे ग्राम अगर्रा, 1:30 ग्राम पटा, 02 बजे ग्राम परासरी, 2:30 पर ग्राम केरखुर्द, 3 बजे ग्राम चक्क, 3:30 पर ग्राम दौरानी, 4 बजे ग्राम कड़वानी, 4:30 बजे ग्राम सरवानी, 5 बजे सिकंदपुरा, 5:30 बजे गा्रम झलमादा पहुंचकर जनता से मुलाकात कर समस्याओं का निराकरण करेंगे।







