शिवपुरी। जैसे-जैसे समय गुजरता जा रहा है वैसे-वैसे कोरोना का संक्रमण शिवपुरी में अपने पैर पसारता जा रहा है। शिवपुरी वासियों की मुश्किल घड़ी में एसपीएस गु्रप के डायरेक्टर अशोक ठाकुर द्वारा लॉयंस क्लब इंटरनेशल के माध्यम से बतौर प्रांतपाल दिल खोलकर मदद की और यह सिलसिला अब भी जारी है। फिर चाहे हमारे कोरोना फाइटर्स की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेना हो या फिर जरूरतमंदों को राशन मुहैया कराना। अब श्री ठाकुर ने कोरोनाकाल में अभिभावकों को भी आर्थिक राहत देने की ओर कदम उठाया है। महामारी की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रशासन द्वारा जुलाई माह की ऑनलाइन क्लास की फीस में 50 प्रतिशत की कटौती की गई है। फीस में यह कटौती न केवल जुलाई माह में दी गई है, बल्कि जब तक क्लासें जारी रहेंगी तब यह 50 प्रतिशत की छूट लागू रहेगी। खासबात यह है कि शिवपुरी पब्लिक स्कूल द्वारा पिछले जून माह से छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से पढ़ाई कराना प्रारंभ की गई थीं और इस प्रारंभिक जून माह की फीस में 100 प्रतिशत छूट दी गई है अर्थात अभिभावकों को इस माह का एक भी रुपए नहीं देना होगा। स्कूल प्रशासन द्वारा उठाए गए इस कदम की अभिभावकों सहित शहरवासियों ने सराहना की।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077






