शिवपुरी। प्रदेश में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरा होने के अवसर पर जिला भाजपा शिवपुरी द्वारा जिले में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए 100 नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से प्रदेश सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों, योजनाओं एवं कार्यों से आमजनों को अवगत कराया जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर जिले के सभी 23 मंडलों में 5-5 नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाना तय किया। इन सभाओं में वक्ता के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक सभा में मुख्य वक्ता अपनी बात रखेंगे। यह नुक्कड़ सभा 7 जुलाई से 10 जुलाई के बीच मंडलो में होना तय किया गया है सभी मंडल अध्यक्ष अपने मंडलो में बक्ताओ से समय तय कर सुनिश्चित करे। इस तरह नगर मंडल में होने वाली सभा में जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल,ग्रामीण मंडल में नवाब सिंह कुशवाह,खोड़ मंडल में जिला महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, कोलारस मंडल में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, बदरवास मंडल में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, लुकवासा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजीत जैन,रन्नौद में रामू विंदल,पोहरी में पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, बैराड़ में पूर्व विधायक नरेन्द्र विरथरे,सतनवाड़ा नरवर ग्रामीण में पूर्व विधायक रमेश खटीक,सुभाषपुरा मुडेरी पृथ्वीराज जादौन,करैरा में किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत,दिनारा लोकपाल लोधी, करही सुनील गुप्ता,नरवर में डॉक्टर अरविंद बेडर,पिछोर में पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी,खनियाधाना में विधानसभा प्रत्याशी प्रीतम लोधी,बमोरकला में जिला महामंत्री जगराम सिंह यादव,मायापुर मनीष अग्रवाल,भौंती पैनलिस्ट व प्रदेशकार्यसमिति सदस्य धैर्यबर्धन शर्मा जी मुख्य वक्ता होंगे।






