शिवपुरी। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष दिलीप मुदगल के नेतृत्व यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। पोहरी विधानसभा मंडल बैराड़ में ग्राम ठगोसा में यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन सेवा संकल्प के रूप में आदिवासी बस्ती में पहुंचकर फल एवं मास्क वितरित कर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष दिलीप मुदगल, भाजपा नेता डॉ तुलाराम यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष पोहरी आशुतोष जैमिनी, देवेंद्र गुप्ता भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ हरिशंकर धाकड़ विधानसभा आईटी सेल प्रभारी शुभम मुदगल पवन सोनी हाकम यादव देवेंद्र योगी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077