गिरफ्तार करने में रन्नौद पुलिस को मिली सफलता
शिवपुरी। रन्नौद कस्बे में शुक्रवार को कन्या शाला के पास दोपहर रामनिवास विश्वकर्मा उम्र 50 वर्ष की उसके बेटे बृजेश विश्वकर्मा ने पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। वारदात में मृतक की पत्नी एवं बृजेश की मां लक्ष्मीबाई ने भी साथ दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित माँ-बेटा मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी लगने पर रन्नौद थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डंगोरा मोड़ से बृजेश एवं लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही भागने की फिराक में थे और बस का इंतजार कर रहे थे। तभी पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
इनका कहना है
24 घंटे के अंदर पुलिस ने हत्या के दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण पैसों के लेनदेन को लेकर गृहक्लेश बताया जा रहा है।
अनिल रघुवंशी
थाना प्रभारी रन्नौद
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077






