Breaking Ticker

पोषण पुनर्वास केन्द्र शिवपुरी से डिस्चार्ज कुपोषित बच्चों के परिवारों को सूखा राशन देने की पहल की

कुपोषित बच्चों के माता पिता सूखा राशन का प्रयोग करें और बच्चों को घर पर भरपूर खिलायेः- पोषण प्रशिक्षक
शिवपुरी। स्वयं सेवी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन शिवपुरी की आपदा प्रबंधन सूखा राशन राहत टीम के द्वारा शिवपुरी जिला चिकित्सालय में स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कुपोषित बच्चों को जो कि ज्यादातर आदिवासी एवं गरीब परिवारों से जिनके बच्चें अत्यधिक कुपोषण का शिकार हैं जिसके कारण उनको पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराया जाता हैं ऐसे आदिवासी व जरुरत मंद परिवारों के लिए 15 दिन का सूखा राशन कुपोषित बच्चों को डिस्चार्ज करते समय संस्था द्वारा देने की पहल स्वयं सेवी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन शिवपुरी द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के अवसर से प्रारंभ की है आज पोषण पुनर्वास केन्द्र से डिस्चार्ज होने वाले  कुपोषित बच्चों को पोषण प्रशिक्षक श्रीमती रेखा चैहान एवं सुश्री आरती तिवारी द्वारा ये किट प्रदान की गई अधिक जानकारी देते हुये संस्था के सयोंजक रवि गोयल ने बताया कि कोरोना महामारी में लाकॅडाउन के कारण गरीबों व कुपोषित बच्चों को भोजन एवं राशन की काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इनके परिवार जो प्रतिदिन कमाकर अपना घर चलाते थे तब घर में चूल्हा जलता था इसी गभींरता को ध्यान में रखते हुये संस्था ने यह निश्चय किया हैं कि जिला चिकित्सालय में जो भी बच्चा भर्ती होगा उसके डिस्चार्ज होेने पर संस्था ऐसे बच्चे के परिवार के लिए एक माह का राशन जिसमें  5 किलो आटा, 2 किलो चावल, साबुन 2, विस्किट्स पैकेट 2 , तेल 1 लीटर, मसाले में धनिया मिर्ची, हल्दी 100 ग्राम एवं नमक 1 किलो , एवं  तुअर दाल 1 किलो रखी गई है जो कि एक कुपोषित बच्चें के परिवार के लिए 15 दिन के लिए काफी है। इसके साथ संस्था द्वारा कुपोषित बच्चों के माता पिता से अपील की गई हैं कि इन बच्चों को घर जाने पर विशेष ध्यान रखें उनको समय पर साफ सफाई से खाना खिलाये जिससे कि ये बच्चें कुपोषण से बाहर आ जाये और फिर से सामान्य जिन्दगी जी सकें। जिला चिकित्सालय के पोषण पुनर्वास केन्द्र यूनिट 1 की पोषण प्रशिक्षिका सुश्री आरती तिवारी ने संस्था के कुपोषित बच्चों को सूखा राशन देने की प्रशंसा की और कहा कि इससे निःसन्देह कुपोषित बच्चें के पोषण स्तर में सुधार होगा। पोषण पुनर्वास केन्द्र यूनिट 2 की पोषण प्रशिक्षक श्रीमती रेखा चैहान ने कहा कि कुपोषित बच्चें को जब हम डिस्चार्ज करके घर भेजते है तो 15 दिन के लिए स्पेशल डाईट का थेरेप्यूटिक फीड पाउडर देते है जिसको कि केवल बच्चे को खाना होता है लेकिन देखने में आता है कि घर के अन्य सदस्य भी कुपोषित बच्चे के पाउडर को खा लेते है।  ऐसे में इन बच्चों के माता पिता को 15 दिन का राशन देने से परिवार को राहत मिलेगी और कुपोषित बच्चें को दिये जाने वाला आहार बच्चे को ही प्राप्त होगा इस बच्चें के पोषण स्तर में सुधार होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit