Breaking Ticker

मनियर वस्ती की बालिका बधू के घर संस्था की टीम ने विजिट किया एवं हर संभव मदद का आश्वासन दिया

बालिका बधू को आत्म निर्भर बनाने संस्था आगे आयी बालिका को इच्छा अनुसार वोकेशनल कोर्स संस्था कराएगी
शिवपुरी। स्वयं सेवी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन शिवपुरी की आपदा प्रबंधन सूखा राशन राहत टीम शहरी क्षेत्र के अति पिछड़े मनियर में स्थित कच्चे झोपड़ी नुमा घर में निवास करने वाली लक्ष्मी उर्फ बालिका बधू (परिवर्तित नाम) के यहा पहुंची पहले तो संस्था की टीम ने जरुरतमंद परिवार को 15 दिन का सूखा राशन प्रदान किया जिसमें इनको खाने पीने की कोई दिक्कत न हो इसके बाद लक्ष्मी उर्फ बालिका बधू की दादी एवं पूरे परिवार से बातचीत की बाल विवाह जैसे सामाजिक कुरुति अभिशाप से खुद को व समाज को बाहर लाने मे मददे करने पर संस्था की टीम ने रवि गोयल के नेतृत्व में परिवार के सदस्यों की तारीफ की एवं आगे भी लक्ष्मी बाल विवाह का खुद विरोध करेगी एवं समाज के अन्य लोगों को भी इस सामाजिक कुरीति के प्रति जागरुक करेगी। संस्था की टीम से बात चीत में परिवार के समक्ष लक्ष्मी बालिका बधू ने बोकेशन कोर्स करने की एवं समाज में कुछ कर दिखाने की इच्छा जाहिर की इसके साथ उसने अपने परिवार की इतनी दयनीय स्थिति से बाहर लाने के लिए सिलाई कढ़ाई करने एवं आगे पढ़ाई प्राईवेट फार्म भरकर करने की इच्छा संस्था की टीम से की । संस्था से सबसे पहले तो लक्ष्मी की मां से कहा कि अगर आप कम उम्र में यह शादी कर देती तो यह आपकी बेटी एवं समाज दोनो के लिए घातक सिद्ध होता अच्छा किया आपने समय रहते अपना निर्णय बदल लिया अभी एक दो साल आप अपनी बेटी को बोकेशनल कोर्स एवं पढ़ाई में लगाने तो इससे एक तो आपका परिवार इस गरीबी से बाहर आऐगा दुसरा लक्ष्मी जब बोकेशनल कोर्स कर लेगी तो उसको पैसे कि इन्कम भी होगी इससे वह आपकी मदद करेगी एवं आपका परिवार गरीबी रेखा से बाहर आ सकता है।  स्वयं सेवी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन की पूरी टीम आपके साथ है एवं आपकी बेटी के पढाई लिखाई एवं बोकेसनल कोर्स की जिम्मेदारी लेती हैं इसके साथ लक्ष्मी को सिलाई सिखने की इच्छा है इसके लिए इसको एक सिलाई मशीन भी संस्था देने का तैयार है। संस्था की पूरी टीम आपके परिवार के साथ है बस आप बाल विवाह का हमेशा विरोध करें और समाज के अन्य लोगों को भी इसके बारें में जागरुक करें संस्था की पूरी टीम के साथ महिला बाल विकास विभाग की सीनियर पर्यवेक्षक सुश्री निवेदिता मिश्रा, संिक्रय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती नीलम सोनी, पुष्पा राठौर ने संस्था के इस निर्णय की सराहना की एवं अतिपिछड़े लक्ष्मी उर्फ बालिका बधू के परिवार की मदद करने पर महिला बाल विकास विभाग की तरफ से जो भी मदद चािहये वह करने को तैयार हैं। सुश्री निवेदिता मिश्रा ने लक्ष्मी बालिका बधू को अपना मोबाईल नं दिया एवं कभी भी कोई जरुरत हो तो वह काल कर सकती हैं। लक्ष्मी का पूरा परिवार संस्था के इस निर्णय से बहुत खुश हुआ एवं 15 दिन का सूखा राशन जिसमें आटा, चावल मसाला एवं तेल के साथ विस्किट्स देने पर भी संस्था को धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit