शिवपुरी। शहर में मासूम बच्चे भी कोरोना फाइटर साबित हो रहे हैं। वे मैदान में नहीं, बल्कि घरों पर रहकर अपने टेलेंट की दम पर कोरोना को परास्त करने में जुटे हुए हैं। इन्हीं कोरोना फाइटरों में शामिल है शिक्षाविद खुशी शाहिद खान की कक्षा 5वीं में पढऩे वाली बिटिया तनिशा खान, जिसने कोरोना को निष्प्रभावी बनाने मास्क की उपयोगिता चित्र के माध्यम से समझाई है। नन्हे हाथों से
मास्क लगाने का संदेश उन्होंने कागज पर उकेरा है। इस प्रकार से बच्चों द्वारा भी अपनी काबिलियत का परिचय देकर लोगों को कोरोना से किस प्रकार से सुरक्षित ढंग से लड़ा जा सकता है, इसका संदेश दिया जा रहा है।
मास्क लगाने का संदेश उन्होंने कागज पर उकेरा है। इस प्रकार से बच्चों द्वारा भी अपनी काबिलियत का परिचय देकर लोगों को कोरोना से किस प्रकार से सुरक्षित ढंग से लड़ा जा सकता है, इसका संदेश दिया जा रहा है।







