Breaking Ticker

रात में शहर के हालात देखने निकले युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, कान पकड़कर घुटनो के बल चलाया

शिवपुरी। 14 अप्रैल तक लॉकडाउन के दौरान लोगों के बेवजह सड़कों पर घूमने पर रोक लगी हुई है। लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग इसका उल्लंघन करते देखे जा सकते हैं। जिन पर पुलिस अलग-अलग कार्रवाईयां भी कर रही है। लेकिन इसके बाद भी शहर के लोग हैं जो सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीती रात्रि ऐसे ही दो युवक बिना किसी कारण घर से निकले और शहर के हालातों का जायजा लेने सड़कों पर टहलने लगे, जो ओरियंटल चौराहे पर पुलिसकर्मियों के हत्थे चढ़ गए। जहां पुलिस ने दोनों को पकड़कर उनसे घूमने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि वह देखने आए थे कि लॉकडाउन कैसा होता है।
फिर क्या.... पुलिसकर्मियों ने दोनों को कान पकड़कर घुटनो के बल सड़क पर घूमाया और उन्हें बताया कि लॉकडाउन के दौरान ऐसा होता है। इसके बाद दोनों से कहा कि अब वह छतों पर खड़े लोगों से माफी मांगे कि अब वह बेवजह घर से नहीं निकलेंगे। इसके बाद दोनों युवकों ने अपने कान पकड़कर और हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगी और कहा कि उन्होंने लॉकडाउन देख लिया है। अब कभी भी इसका उल्लंघन वह करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit