दो दिन बाद 50 और किट प्रदाय की जाएंगी
शिवपुरी। कोरोना वायरस से मुकाबला करने वाले पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल को 50 पीपीई किट भेंट कीं। लायंस क्लब इंटरनेशनल के गर्वनर अशोक ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि उनके द्वारा शिवपुरी जिले के संपूर्ण कोरोना फाइटर्स को पीपीई किट देने का संकल्प लिया गया है और वह आवश्यकता के हिसाब से प्रतिदिन उन तक किटें पहुंचा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक श्री चंदेल द्वारा श्री ठाकुर के इस प्रयास की सराहना की। पुलिस अधीक्षक द्वारा 100 पीपीई किटों की मांग की गई थी, जिस पर 50 प्रदाय कर दी गई हैं, वहीं दो दिन बाद 50 और पीपीई किट प्रदाय की जाएंगी। इस मौके पर संस्था के जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, लायंस क्लब शिवपुरी हैरिटेज के अध्यक्ष लॉयन पंकज भास्कर, सचिव सुनील तिवारी मौजूद रहे।
गर्वनर अशोक ठाकुर ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कोरोना की इस जंग में आगे बढ़कर लडऩे वाले योद्धाओं का हम दिल से सम्मान करते हैं। उनकी सहायता के लिए सदैव तैयार रहते हैं। लायंस क्लब हमेशा पीडि़त मानवता की सेवा करता था, करता है और करता रहेगा। संकट की इस घड़ी में हम सब अपने-अपने घरों में रहकर भी कोरोना योद्धाओं का सहयोग करके इस जंग को जीतने में अपना योगदान दे सकते हैं।
जरूरतमंद कोरोना फाइटर्स को उपलब्ध कराई जाएंगी पीपीई किट
गर्वनर अशोक ठाकुर द्वारा बताया कि जिले में कहीं भी स्वास्थ्यकर्मियों को पीपीई किट की आवश्यकता हो तो वह मुझसे मेरे मोबाइन नंबर 9425136166 पर संपर्क कर सकते हैं। हम सभी कोरोना फाइटर्स की सुरक्षा के लिए संकल्पित हैं।