त्यौहारों को लेकर तेंदुआ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर व एसडीओपी कोलारस के मार्गदर्शन में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे से मनाये जाने हेतु तेंदुआ थाना परिसर में थाना प्रभारी उनि अरविंद सिंह चौहान द्वारा जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक ली जिससे आगामी होली और रंगपंचमी का त्यौहार शांतिपूर्वक ढंग से मनाए जा सके।

थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान द्वारा सभी धर्मो के सदस्यों की उपस्थिति में आगामी त्यौहार होलिका दहन, होली एवं रंगपंचमी को आपसी सामंजस्य एवं भाईचारे से मनाने की अपील की। श्री चौहान ने कहा कि वैमनशता फैलाने वाले लोगों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी, साथ ही रात्रि 10.00 बजे के बाद डीजे न बनाकर माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पालन करें, अगर किसी व्यक्ति द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाएगी। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की। इस मौके पर थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान के अलावा बलवीर सिंह धाकड़ पूर्व जिला पंचायत सदस्य, उत्कर्ष शुक्ला कोलारस ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस, तिरमान सिंह परिहार पूर्व सरपंच तेंदुआ, रामवीर परिहार, जगदीश गोस्वामी सहित गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं थाने का पुलिस बल मौजूद रहा।