सामाजिक कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
शिवपुरी। कोलारस पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़कर कार्य करने वाली महिलाओं को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया जिनमें श्रीमती तनवी चौहान, डॉ श्रीमती संध्या गुप्ता, डॉ श्रीमती रश्मि महते, श्रीमती दीप्ती जैन, श्रीमती अर्चना जैन, श्रीमती कृष्णा रघुवंशी, श्रीमती संगीता पाराशर, श्रीमती आरती अग्रवाल, श्रीमती रश्मि जैन, श्रीमती रचना श्रीवास्तव तथा श्रीमती उमा शर्मा उपस्थित रहीं। सभी अतिथिगणों का विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती अलका- अनिल ठाकुर द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ श्रीमती संध्या गुप्ता, डॉ श्रीमती रश्मि महते तथा श्रीमती दीप्ति जैन ने समाज में महिलाओं के योगदान तथा संरक्षण पर अपनी बात रखी। कुमारी अंशु माथुर शिक्षिका ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की उपयोगिता बताई। विद्यालय की शिक्षिकाओं को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य केएम शर्मा द्वारा किया गया।








