Breaking Ticker

बसपा जिलाध्यक्ष धनीराम जाटव की पहल: जाटव समाज ने लिया तेरहवी नहीं करने का संकल्प


मामला ग्राम पनवारीपुरा का
केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। आज गुरूवार को जाटव समाज का मृत्यु भोज ना करने का बहुत बड़ा संकल्प लिया है इसलिए शिवपुरी जिले की विधानसभा कोलारस के अंतर्गत ग्राम पनवारीपुरा में आज बहुजन समाज पार्टी विधानसभा कोलारस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दयाली राम जाटव पूर्व सरपंच, रामा नेताजी के बड़े भाई एवं शिशुपाल के पूज्य पिताजी बारेलाल का विगत रात्रि निधन हो गया था इस निधन की खबर बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष धनीराम चौधरी को लगी तब शिवपुरी जिले के सभी कार्यकर्ताओं को फोन के माध्यम से बताया की ग्राम पनवारीपुरा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दयालीराम सरपंच के बडे भाई का निधन हो गया है इसलिए आप सभी कार्यकर्ताओं को 11.00 बजे अंतिम संस्कार में शामिल होना है। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए अंतिम संस्कार करने के बाद 2 मिनट का मौन धारण किया गया और साथ ही साथ पनवारी पुरा में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी तथा भगवान बुद्ध प्रतिमा के प्रांगण में हमारे ग्वालियर जोन के प्रभारी माननीय सुआलाल जाटव जी एवं पूर्व लोकसभा प्रभारी माननीय शंकरलाल कदम जी मेरे समक्ष बहुजन समाज पार्टी के जिला कमेटी के पदाधिकारी गण तथा पांचों विधानसभा के विधानसभा पदाधिकारीगण तथा कोलारस विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन राजे भागीरथ नेताजी मांगीलाल नेताजी राजाराम नेताजी महासचिव हरनाम सिंह नगर अध्यक्ष ख्यालीराम जी वरिष्ठ नेता जगन्नाथ नेताजी हरविलास नेताजी हरिराम जी संतोष बी व्ही एफ तथा हजारों की संख्या मेंं उपस्थित लोगों के समक्ष आज बहुत बड़ा संकल्प लिया है कि हम लोग मृत्यु भोज एवं तेरहवीं कभी नहीं करेंगे जॉन प्रभारी माननीय सुआलाल ने कहा कि मृत्यु भोज में हमारा व्यर्थ पैसा बर्बाद होता है यह पैसा हमको अपने बच्चों में शिक्षा पर खर्च करना चाहिए इसलिए जाटव समाज ने संकल्प लेते हुए आने वाली दिनांक 22 मार्च 2020 दिन रविवार को श्रद्धांजलि सभा के रूप में रखी गई है और उसी श्रद्धांजलि सभा में बहुजन समाज पार्टी के नेतागण अपने अपने विचार रखेंगे और कार्यक्रम उसी दिनांक को समाप्त हो जाएगा और आगे कोई कार्यक्रम नहीं किया जाएगा ऐसा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दयालीराम जाटव ने और उनके परिवार तथा जिले के समस्त जाटव समाज ने मृत्यु भोज ना करने का संकल्प लिया है अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में रिश्तेदार एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit