Breaking Ticker

पत्नी को मौत के घाट उतारकर थाने पहुंचा पति, किया आत्म समर्पण


पति को पत्नी के अवैध संबंधों का था शक, पहाड़ी के पास सिर कुचलकर की हत्या
शिवपुरी। दिनारा के कालीपहाड़ी चंदावरा के मौजा में पहाड़ी के पास एक महिला रानी केवट की सिर कुचली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों को वहां हुजूम लग गया। वहीं एक युवक मनीराम केवट खून से रंगे हाथ लेकर थाने पहुंचा, जहां उसने पुलिस के समक्ष यह कहकर आत्मसमर्पण कर दिया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और उसका शव पहाड़ी के पास पड़ा हुआ है। सूचना पाकर पुलिस आरोपी को लेकर मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने छानबीन शुरू की। मृतक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी  के अवैध संबंध थे और इस कारण उसने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से वह पत्थर भी बरामद कर लिया है, जिससे आरोपी ने अपनी पत्नी का सिर कुचला था।
जानकारी के अनुसार सुबह मनगंवा निवासी रानी केवट की सिर कुचली लाश चंदावरा के मौजा में पहाड़ के पास पड़ी हुई ग्रामीणों द्वारा देखी गई। जिसका चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त था। जिसकी हत्या उसके पति मनीराम केवट ने फिल्मी अंदाज में कर दी और हत्या करने के बाद मनीराम ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया और अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी मनीराम ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का चाल चलन और चारित्र खराब था। उसके गैर लोगों से संबंध थे। जिस कारण उसका पत्नी से लगातार झगड़ा होता रहता था। लेकिन इसके बाद भी उसकी पत्नी ने अपने चाल चलन में सुधार नहीं किया। जिससे तंग आकर उसने उसकी हत्या की योजना तैयार कि और सुबह उसे घुमाने की कहकर गांव से बाहर ले गया और सुनसान ले जाकर उसकी हत्या कर दी। मौके पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी।

इनका कहना है-

अवैध संबंधों के चलते एक पति ने अपनी पत्नी का सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी और हत्या करने के बाद आरोपी ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है। वहीं एफएसएल टीम भी घटना स्थल पर है। इस मामले में और ज्यादा जानकारी थाना प्रभारी दे सकेंगे।
गजेंद्र सिंह कंवर, एएसपी शिवपुरी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit