शिवपुरी। परिवहन आयुक्त के निर्देशन एवं जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती मधु सिंह के मार्गदर्शन में परिवहन चेक पोस्ट सिकंदरा की टीम द्वारा राजेश तोमर के नेतृत्व बिना परमिट चलने वाले वाहनों से राजस्व की वसूली की जा रही है। परिवहन चैक पोस्ट की टीम द्वारा आज की गई चालानी कार्यवाही के दौरान करीब 1 लाख 25 हजार 500 रुपए के राजस्व की वसूली को अंजाम दिया गया है।
जानकारी के अनुसार राजेश तोमर के नेतृत्व में टीम द्वारा करैरा, सिरसौद और पिछोर में वाहनों की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान बस एमपी 41पी 0699 के दस्तावेजों की जांच की गई तो पता चला कि उक्त बस बिना परमिट के सड़क पर दौड़ रही है और शासन को राजस्व की क्षति पहुंचा रही है। उक्त वाहन को जब्त कर अमोला थाने पर रखवाया गया जिससे करीब 90 हजार के राजस्व की वसूली की जाएगी। इसी प्रकार एक अन्य वाहन क्रमांक जीजे06एव्ही 1116 टेलर को बिना परमिट के पाया गया जिसे भौंती थाने में रखवाया गया। चालानी कार्यवाही के अगले क्रम में अन्य 9 वाहनों को लिया गया जिनसे करीब 35 हजार 500 रुपए के राजस्व की वसूली की गई। इस प्रकार आज की गई कार्यवाही से करीब सवा लाख से अधिक के राजस्व की वसूली होगी। इस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका राजेश तोमर के अलावा सिकंदरा चेक पोस्ट के ऋतु रघुवंश, सौरव शर्मा, गौरव पाराशर, दया शर्मा, श्रीनाथ, सुबेन्दू्र एबं अन्य स्टाफ की रही। राजेश तोमर ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बिना परमिट चलने वाले वाहनों पर कार्यवाही का क्रम लगातार जारी रहेगा।









