शिवपुरी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.पी. वर्मा ने जनपद पंचायत सीईओ को कारण बताओ नोटिस दिया है। उन्होंने जनपद पंचायत शिवपुरी के सीईओ गगन बाजपेयी, कोलारस के जयदेव शर्मा, बदरवास सीईओ दिनेश शाक्य, पोहरी सीईओ अरविंद शर्मा, नरवर सीईओ लक्ष्मी नारायण पिप्पल, करैरा सीईओ मनीषा चतुर्वेदी और जनपद खनियाधाना के सीईओ आर.एस.खरोले को नोटिस दिया है। सभी सीईओ को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर निराकरण न करने के कारण यह नोटिस दिया गया है और यह चेतावनी भी दी है कि समय पर जवाब प्रस्तुत करें अन्यथा इनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







