शिवपुरी। नवनियुक्त शिवपुरी के भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने ग्वालियर पहुंचकर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर व पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के निवास पर पहुंचकर माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। उक्त तीनों राजनैतिक वरिष्ठ नेताओं द्वारा राजू बाथम को अपनी आशीर्वाद दिया और कहा कि भाजपा संगठन के कार्य में गति लाने के लिए जी जान से लगे रहे जिससे राजनीति में आगे भी प्रगति कर सको। इस अवसर पर राजू बाथम सभी वरिष्ठ नेताओं को पुष्पमाला साथ मिष्ठान खिलाया। इस अवसर पर राजू बाथम के साथ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, जिला महामंत्री राजकुमार खटीक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077









