सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया गुरुपूर्णिमा उत्सव
शिवपुरी। सरस्वती शिशु मंदिर राघवेन्द्र नगर में आज गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. नृपेन्द्र रघुवंशी होम्योपैथिक चिकित्सक एवं मुख्य वक्ता श्री सुशील जी व्यास प्रांतीय संगीत प्रमुख विद्याभारती मध्यभारत प्रान्त एवं गतिविधि प्रमुख आचार्य रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना से किया गया, अतिथियों का स्वागत विद्यालय के आचार्य श्री अजय शर्मा एवं कु.अंजू शर्मा ने तिलक लगाकर एवं श्रीफल भेंटकर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री व्यास ने भैया बहिनों को गुरु के महत्व को बताते हुए छोटी छोटी कहानियों के माध्यम से गुरु की महिमा को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ रघुवंशी ने गुरु के रूपों से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत मे भैया अभिषेक पाल, शिवम रजक, बहिन चेतन्या राठौर, आराध्या दांगी, रामसखी लोधी को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द सविता द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त भैया बहिन उपस्थित रहे ।







