Breaking Ticker

स्मैक से हुई युवती की मौत के मामले में आधा दर्जन पुलिसकर्मी सस्पेंड

एसपी विवेक अग्रवाल के जाँच प्रतिवेदन पर से आईजी ने की कार्रवाई
शिवपुरी। शिवपुरी में स्मैक के नशे से हुई युवती शिवानी शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस पर उछले आरोपों को पुलिस कप्तान विवेक अग्रवाल ने गम्भीरता से लिया है जिसके परिणाम अब सामने आना शुरू हो गए है। इस मामले में सामने आए आरोपों के बाद एसपी विवेक अग्रवाल द्बारा जाँच की जाकर अपना प्रतिवेदन आईजी राजाबाबू सिंह को सौंप दिया गया है। एसपी अग्रवाल द्बारा दिए गए इस प्रतिवेदन के आधार पर आज आईजी सिंह ने आरोपों से घिरे आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। जिन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है उनमें देहात थाने में पदस्थ आरक्षक विजय मीणा, बाला प्रसाद, संजीव शर्मा, हरिकृष्ण यादव, हवलदार प्रमोद श्रीवास्तव, आशीष शर्मा शामिल है। आज हुई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे के उन कर्मचारियों में हड़कम्प देखा जा रहा है जो स्मैक सहित कई तरह के अवैध कारोबारों से जुड़े है। 
गौरतलब है कि पिछले दिनों नबाब साहब रोड निवासी युवती शिवानी शर्मा की सन्दिग्ध परिस्थितियों में कृष्णपुरम कॉलोनी में लाश पड़ी मिली थी। इस घटना के फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। आरोपी बनाए गए लोगों में 2 महिलाएं भी शामिल थी, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। स्मैक के अधिक नशे के कारण हुई शिवानी की मौत के मामले में मृतिका के परिजनों ने कुछ पुलिसकर्मियों पर भी आरोप लगाए थे। इस मामले की जाँच उपरांत आज एसपी विवेक अग्रवाल के प्रतिवेदन पर आधा दर्जन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। सूत्रों की मानें तो उक्त आधा दर्जन वर्दीधारियों पर ग्वालियर से यह कार्रवाई इसलिए की गई है ताकि उक्त पुलिसकर्मियों को शिवपुरी से हटाकर अन्य किसी जिले में भेजा जा सके। यहां बता दें कि शिवपुरी में ऐसे कई पुलिसकर्मी हैं जो पिछले लंबे समय से शिवपुरी में पदस्थ होकर अवैध गतिविधियों से जुड़े है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit