शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी विवके अग्रवाल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में थाना सतनवाड़ा पुलिस द्वारा देशी कट्टे के साथ एक आरोपी को दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बकरियों को भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सतनवाड़ा उनि. आर. आर. तिवारी को रविवार को सूचना प्राप्त हुई कि ठेह रोड़ पुलिया के पास एक व्यक्ति कोई घटना घटित करने की नियत से अवैध हथियार लिए घूम रहा है। सूचना पर से थाना प्रभारी श्री तिवारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर रवाना किया। ग्राम ठह रोड़ पुलिया के पास पुलिस टीम को एक व्यक्ति संदिग्ध दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास एक 315 बोर का देशी कट्टा मय दो जिंदा राउण्ड के मिला। आरोपी से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम विजय पिता कल्याण मोगिया उम्र 27 साल निवासी ग्राम रैयन थाना बैराड़ शिवपुरी का होना बताया। आरोपी के कब्जे से मिले देशी कट्टा और जिंदा राउण्ड को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। जब पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने थाना सतनवाड़ा के अपराध क्रमांक 83/19 धारा 379 में फरियादी वीरेन्द्र पुत्र हजारी उम्र 28 साल निवासी ग्राम ठेह के एक बकरा और दो बकरी कीमत 20000 रू के छोटे तालाब के पास सतनवाड़ा से अपने एक साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया बाद आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक बकरा और एक बकरी कीमत 14000 रू की बरामद की गई, उक्त चोरी के अपराध में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी आर.आर. तिवारी, सउनि गजराज सिंह, प्रआर बृजपाल तोमर, आर. रामनिवास, रईस, जितेन्द्र, अनिल कुमार एवं राजेश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।







