- सबका साथ सबका विकास भाजपा का मूल मंत्र: सुशील रघुवंशी
शिवपुरी। लोकतंत्र के इस महापर्व में हम भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ उतरे हैं। विचार हमारी पूंजी और कार्यकर्ता हमारी शक्ति है। जनसंघ, जनता पार्टी से लेकर आज भाजपा तक के सफर में हमारे पूर्वजों का अविस्मरणीय योगदान रहा है। यह चुनाव दो विचारधाराओं के बीच है। एक तरफ भारत माता के टुकड़े करने की मंशा रखने वाले लोग हैं वहीं दूसरी तरफ भारत माता की जय-जयकार करने वाले। कांग्रेस सरकार बनने पर देशद्रोहियों पर नकेल कसने वाली धारा 124ए हटाने की बात कहती है। कांग्रेस आर्म्स फोर्स का स्पेशल पॉवर हटाने की बात कहती है। कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहती है कि हमारे आराध्य भगवान श्रीराम काल्पनिक है। कांग्रेस रामसेतु तोडऩे की बात करती है। पुलवामा हमले के बाद सेना पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारती है तो कांग्रेस सबूत मांगती है। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुश्मन की मांद से विंग कमांडर अभिनंदन को सकुशल छुड़ाकर लाते हैं। देश में विपक्षियों द्वारा महागठबंधन के नाम पर महाठगबंधन बनाया है। बसपा सुप्रीमो मायावती अपने अतीत को भुलकर मुलायमसिंह के साथ खड़ी है। चुनाव के दौरान सांप और नेवले साथ आ गए हैं यह बात भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा बर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कही।
श्री कुशवाह ने कहा कि एक एक कार्यकर्ता आने बाले दस दिन में दस दस नए कार्यकर्ता को जोड़े क्योकि भारत मे पिछड़ा बर्ग को संबिधान में दर्जा देने का कार्य हो या क्रीमीलेयर की आय बढ़ाने का कार्य सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने किया है। यह चुनाब देश के स्वाभिमान,देश की रक्षा, देश की सीमा को सुरक्षित रखने का चुनबी हो जो केवल नरेन्द्र मोदी के हाथों में ही संभव है अत: आप सब से आग्रह है कि आप आने वाली 12 मई को सबसे पहले अपना,अपने सभी बूथ के लोगो का बोट भाजपा को डलवाये व मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाये।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा कांग्रेस की ऋणमाफी योजना में एक भी किसान के दो लाख रुपए माफ नहीं हुए हैं। मोदीजी ने गरीबों के पक्के आवास के सपने को पूर्ण किया है साथ ही महिलाओ के सम्मान की चिंता की है जिन्हें गैस चूल्हा,शौचालय बनाकर दिए आयुष्मान भारत जैसी योजनाए दी ।
भाजपा लोकसभा प्रत्याशी डॉ के पी यादव ने कहा यह चुनाव एक तरह का धर्मयुद्ध है एक तरफ देश के टुकड़े करने बाले लोग है तो दूसरी तरफ विश्व मे देश का सम्मान बढ़ाने बाले नरेंद्र मोदी जी है जिनके हाथों में देश ने जल,थल,वायु के साथ अंतरिक्ष मे भी दुश्मनों पर विजय पाकर भारत का सम्मान बढ़ाया है। इसके साथ ही रामस्वरुप रिझारी,भगीरथ कुशवाह,धनपाल यादव,रामदयाल जैन, डॉ राकेश राठौर ने भी संबोधित किया इस अवसर पर राममोहन यादव,राजेन्द्र चौकसे, अजीत जैन, ओमप्रकाश शर्मा गुरु, हरिशंकर धाकड़,बाबूलाल कुशवाह,अमित भार्गब, हेमन्त ओझा, मथुरा प्रजापति, रामकिशन सेन,जयदीप कुशवाह,नवनीत सेन,आकाश राठौर, प्रकाश राठौर, सुशील वर्मा सहित सेकड़ो पिकड़े वर्ग के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







