Breaking Ticker

मयूर ने एक तो संगम ने दो विषयों में लगाया शतक

शत-प्रतिशत रहा गीता पब्लिक स्कूल का सीबीएसई हाईस्कूल का रिजल्ट

शिवपुरी। सीबीएसई ने सोमवार को हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित कर दिया।  एक फिर शहर के गीता पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अच्छा परर्फोमेंस दिखाया है। स्कूल के होनहार छात्र मयूर अग्रवाल पुत्र सचिन अग्रवाल ने 500 में से 484 अंक हासिल कर 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल कर न केवल गीता पब्लिक स्कूल का नाम रोशन किया है, बल्कि अपने परिवार का भी गौरव बढ़ाया है। मयूर ने सोशल स्टडी में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। खासबात यह है कि मयूर अग्रवाल शिवपुरी जिले का एकमात्र ऐसा होनहार छात्र है जिसका राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में सिलेक्शन हुआ था। वहीं स्कूल के ही छात्र संगम गुप्ता पुत्र लक्ष्मी-हरिओम गुप्ता ने 474 अंक (94.8 प्रतिशत) अंक हासिल किए। संगम गुप्ता ने दो विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। जिज्ञासा जैन पुत्री राजेश्वरी-पवन कुमार जैन ने 469 (93.8 प्रतिशत) अंक प्राप्त किए। शंकर शर्मा पुत्र प्रेमलता-नंदन शर्मा ने 454 (90.8 प्रशित अंक) प्राप्त किए। वहीं वंशिका केलकर पुत्री मांसी-मनीष केलकर ने 451 (90.2 प्रतिशत अंक) प्राप्त किए हैं। गीता पब्ल्कि स्कूल के डायरेक्टर पवन शर्मा ने बताया कि सीबीएसई हाईस्कूल में 100 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जिनमें से 70 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। डायरेक्टर श्री शर्मा ने होनहार छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ ही स्कूल की इस उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ की मेहनत और लगन के लिए उन्हें बधाई दी।

12 वीं में भी लहराया था स्कूल का परचम

यहां बता दें कि 2 मई को सीबीएसई द्वारा 12 वीं का रिजल्ट घोषित किया गया था जिसमें भी गीता पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा अच्छा परफोर्मेंस दिया था। 95 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए थे जबकि 60 प्रतिशत बच्चों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit