Breaking Ticker

सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष आर्य कांग्रेस में शामिल

  • श्री सिंधिया के समक्ष ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता, कहा-भाजपा में मेरी लगातार हो रही उपेक्षा



शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के अनु. जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं रिटायर्ड डीएसपी नरेन्द कुमार आर्य ने चंदेरी में अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। श्री सिंधिया ने श्री आर्य का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया किया। श्री आर्य ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को अधिक से अधिक मतों से जिताने में अहम योगदान देने का संकल्प लिया। इस मौके पर कांग्रेस के विधायक प्रतिनिधि मेहरबान सिंह यादव गुरवार वाले और चंद्रभान सिंह पटेल सुमैला उपस्थित रहे। श्री आर्य के कांग्रेस में शामिल होने में दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्री आर्य के कांग्रेस में शामिल होने से क्षेत्र में काफी हर्ष है क्योंकि श्री आर्य एक अच्छे वर्कर होने के साथ-साथ अनुभवी भी हैं। नरेन्द्र आर्य ने बताया कि वह काफी दिनों से भाजपा में अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे थे क्योंकि पार्टी में लगातार उनकी उपेक्षा हो रही थी। श्री आर्य ने बताया कि वह पिछले पाँच-छह वर्षों से भाजपा में लगातार सक्रिय थे और तीन-चार चुनावों में उनके द्वारा पार्टी के लिए जी-जान से मेहनत की, लेकिन उन्हें काम के बदले पुरस्कार की अपेक्षा तिरस्कार ही मिला। श्री आर्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा उनका केवल उपयोग किया जा रहा था। इस बीच में ज्योतिरादित्य सिंधिया जी एवं कांग्रेस से प्रभावित था और मेहरबान सिंह यादव तथा चंद्रभान सिंह पटेल की समझाइश के बाद मैंने कांग्रेस की सदस्यता लेने का निर्णय लिया। श्री आर्य के साथ उनके मोर्चा के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

घर-घर जाकर किया जनसंपर्क
मंगलवार की रात्रि श्री आर्य ने कांग्रेस की सदस्यता ली और बुधवार को सुबह से ही वह श्री सिंधिया के समर्थन में जनसंपर्क में जुट गए। श्री आर्य ने गांवों में घर-घर जाकर ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में अधिक से अधिक वोट डालने के लिए ग्रामीणों से कहा और श्री सिंधिया के विकास कार्यों के बारे में बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit