Breaking Ticker

देश की सुरक्षा और विकास के लिए मोदी सरकार जरूरी: जयाप्रदा

  • सांसद एवं अभिनेत्री कहा- प्रदेश सरकार ने जनता से की वादाखिलाफी

शिवपुरी। देश की सुरक्षा, मान-सम्मान और विकास के लिए नरेन्द्र मोदी जी का फिर से प्रधानमंत्री बनना बहुत जरुरी है। देश की जनता इस बात को महसूस कर रही है और हर दिल की यही इच्छा है। मोदी जी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में महिलाओं,  गरीबों, किसानों सहित हर वर्ग की भलाई के लिए काम किया है। मोदी जी का पांच सालों का कार्यकाल उनकी उपलब्धियों का प्रमाण है। यह बात गुरुवार को फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद जयाप्रदा ने ग्वालियर लोकसभा शिवपुरी के करेरा में पार्टी प्रत्याशी श्री विवेक शेजवलकर के समर्थन में आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए कही।  

चुनाव तय करेगा देश की दिशा
फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने कहा कि इस बार का चुनाव महत्वपूर्ण है। यह चुनाव तय करेगा कि देश किन हाथों में रहेगा और उसकी दिशा क्या होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने मजबूत इरादों, दृढ़ इच्छा शक्ति से देश को सुरक्षित बनाने का काम किया है। उन्होंने भ्रष्टाचार का सफाया किया है और किसानों तथा महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बात विपक्षी दलों को रास नहीं आ रही है,  इसलिए वे मोदी जी के खिलाफ एक हो गए हैं।

कांग्रेस ने दिया धोखा
फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद जयाप्रदा ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने किसानों से कर्जमाफी के नाम पर धोखा किया है। बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ते के नाम पर धोखा दिया है। सरकार ने बिजली के बिल हॉफ करने की घोषणा की थी, जो पूरी नहीं हुई। ऊपर से बिजली की कटौती और शुरू हो गई, जिससे लोग परेशान हैं। लोगों की परेशानी यह बहरी सरकार सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की इस वादाखिलाफी के लड़ाई हम सब मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आप अपने प्रत्याशियों विवेक शेजवलकर को जिताकर दिल्ली भेजें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करें। सभा को प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया ने  संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव दो डालो के बीच है एक जो राष्ट्रवाद के लिए कार्य करता है व दूसरा वह जो भारत के टुकड़े गैंग का समर्थन करता है कांग्रेस की सरकार ने झूठे बादो की दम पर लूली लगडी सरकार बना ली है जो लोकसभा के बाद अपने आप गिर जाएगी।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ,राजकुमार खटीक, रमेश खटीक, बाइक गुप्ता, अरविंद बेडर, जयप्रकाश सोनी सुनील गुप्ता,धर्मेंद्र शर्मा,सुभाष जाटव, हेमन्त शर्मा,धनीराम यादवसहित सेकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपातिथि हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit