शिवपुरी। शिवपुरी-गुना लोकसभा प्रत्याशी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में मप्र शासन के शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने वार्ड क्रमांक 1 के कठमई, नोहरीकलां, अम्बेडकर कॉलोनी आदि क्षेत्रों में लोगों से जनंसपर्क किया।
जनसंपर्क में शिक्षा मंत्री डॉ. चौधरी के साथ सांसद प्रतिनिधि रामकिशन सोलंकी, अर्जुन जाटव, किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव मानसिंह फौजी, पार्षद सुधीर आर्य, अंकित पाल आदि मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ. चौधरी ने मतदाताओं से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की बात कही। प्रतिक्रिया में क्षेत्र की जनता ने भरपूर प्यार और महाराज को जिताने का आशीर्वाद दिया। यहां बता दें कि जनसम्पर्क प्रतिदिन पूरे लोकसभा क्षेत्र के शहर व गांवों में अलग-अलग टीमों द्वारा सांसद सिंधिया के विशेष सिपाहियों के नेतृत्व में सुबह, दोपहर व शाम को किया जा रहा है।







