Breaking Ticker

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पैरा मिलिट्री फोर्स के राजपत्रित अधिकारियों की ली बैठक

शिवपुरी। लोकसभा चुनाव को मद्येनजर रखते हुए निष्पक्षता एवं शांतिपूर्वक चुनाव कराये जाने के संबंध में आज दिनांक 08.05.2019 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर द्वारा शिवपुरी जिले को चुनाव हेतु आवंटित पैरा मिलिट्री फोर्स की 5 कंपनियों के राजपत्रित अधिकारियों की पुलिस कण्ट्रोल रूम शिवपुरी में बैठक ली, बैठक में समस्त पैरा मिलिट्री फोर्स के अधिकारियों को क्रिटिकल एवं वल्नरेबल मतदान केन्द्रो की जानकारी दी गई एवं चुनाव के दौरान मतदान स्थल पर पैरा मिलिट्री फोर्स को सतर्कता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए, साथ ही साथ पैरामिलिट्री फोर्स की राजपत्रित अधिकारियों को पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण कराया एवं शहर में लगे सीसीटीव्ही कैमरों की कार्यप्रणाली के संबंध में भी जानकारी दी। इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसएसबी, आइईटीबीपी पैरा मिलिट्री फोर्स के राजपत्रित अधिकारी, रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit