शिवपुरी। गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सदर बाजार हलवाई खाना क्षेत्र, टेकरी बाजार में सिंधिया को लाखो मतों से जिताने हेतु जन समर्थन मांगा।
चुनाव कार्यालय से जारी प्रेस नोट में बताया कि यह चुनाव सच और झूठ के बीच में है शिवपुरी में श्री सिंधिया ने बहुत विकास कार्य किये है पांच साल तक वह हमारे दु:ख सुख में शामिल रहते हैं। अब हमारा कर्तव्य है कि हम आने वाली 12 मई को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें। आज के जन संपर्क में कांग्रेस के शिवपुरी विधानसभा प्रभारी रमेश दुबे वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र गर्ग, हरिमोहन लड्ढा, संजय सांखला, मुकेश जैन पत्रकार, रामकुमार दांगी, नवीन शर्मा, किशोर खण्डेलवाल सहित अन्य नेता उपस्थित थे।









