- मोहतसिम, कुश और सुमित ने अपने-अपने संकाय में किया टॉप
शिवपुरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने गुरुवार को 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। गीता पब्लिक स्कूल के 60 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 12 वीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय के गौरव को बढ़ाया है। विद्यालय के मोहतसिम खान पुत्र जाकिर हुसैन खान ने गणित संकाय से 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, वहीं विज्ञान संकाय से कुश गोयल पुत्र राजीव गोयल ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, वहीं कॉमर्स से सुमित डिल्लन पुत्री बलबिंदर सिंह ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किए। तीनों ही विद्यार्थियों ने अपने-अपने संकाय में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए गए है। स्कूल डायरेक्टर पवन शर्मा सहित स्कूल स्टाफ ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।







