Breaking Ticker

हिंदुस्तान के गरीबों को लाभ मिले इसलिए मोदी सरकार बनाना है: राजू बाथम

  • विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर नगर केंद्र की बैठक संपन्न

केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विधान सभा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने के लिए आज नगर केंद्रों की बैठक आयोजित की गई बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंन्त्री राजू बाथम ने कहा कि लोकसभा के चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। यह चुनाव सिर्फ मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव नही है। यह चुनाव सिर्फ भाजपा को जिताने का चुनाव नही है। यह चुनाव देश को आगे बढ़ाने का चुनाव है। यह चुनाव देश की सीमाओं को मजबूत करने का चुनाव है। हिंदुस्तान के गरीबों को लाभ मिले इसके लिए हमे फिर मोदी सरकार बनाना है।
पूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे ने कहा कि 65 वर्षो में जितना भ्रष्टाचार नहीं हुआ उससे कही ज्यादा भ्रष्टाचार ढाई माह में कमलनाथ सरकार ने किया है। प्रदेश में किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे है कांग्रेस के वचन पत्र में लिखा बेरोजगारी भत्ता मिलेगा लेकिन शिक्षित युवाओ को पशु चराने की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से आव्हान करते हुए कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून के खिलाफ हमे मतदान करना है। हमे वादा खिलाफी करने वाली कांग्रेस के खिलाफ मतदान करन है झूठी प्रदेश सरकार को उखाडऩे के लिए वोट करना है। आपको तय करना है कि दुश्मन को आंख दिखाने वाला प्रधानमंत्री चाहिए या संसद में आंख मारने वाला चाहिए। इस अवसर पर ओमी गुरु युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान, जिलमहामंत्री संजय कुशवाह, अजय रघुवंशी, जयदीप कुशवाह, प्रदीक शर्मा, सोमा नामदेव, ग्यासी राम कुशवाह सहित ग्राम केंद्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit