Breaking Ticker

वनस्थली विद्या वैली स्कूल- रंगोली सजाकर बच्चों ने दिया मतदान का संदेश



केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। देश का भविष्य तय करें, मतदान अवश्य करें, इसी स्लोगन के साथ शहर के प्रतिष्ठित वनस्थली विद्या वैली स्कूल के स्कूली बच्चों ने जन-जन को मतदान करने का संदेश दिया। विद्यालय डायरेक्टर प्रतीक गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव में हरेक मतदाता का यह दायित्व होता है कि वह जागरूक हों और अपने मत का प्रयोग करें, इसलिए बच्च्चे भी लोकसभा चुनावों को लेकर अपने अभिभावकों से सहित आमजन को  संदेश देना चाहते है कि अपने देश का भविष्य तय करें और मतदान अवश्य करें। बच्चों की इसी भावना को ध्यान में रखते हुए बच्चों ने रंगोली बनाई और यह संदेश दिया। रंगोली के साथ बच्चों ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वह लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मत का आवश्यक रूप से प्रयोग करें और अपने भविष्य को मतदान कर चुनें। विद्यालय डायरेक्टर प्रतीक गुप्ता व श्रीमती मुकेश गुप्ता सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी सभी मतदाताओं से इस ओर बच्चों की पहल को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक मतदाता से मतदान की अपील की है। इस दौरान बनाई गई रंगोली को विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं आकर्षक रंगोली संयुक्त रूप से प्रयास कर बनाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit