Breaking Ticker

यह चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच नहीं अपितु राष्ट्रवाद और परिवारवाद के बीच का चुनाव है: महेंद्र यादव

  • कांग्रेस झूठ की और भाजपा विकास की राजनीति करती है: के पी यादव

केदार सिंह गोलिया, शिवपुरी। लोकसभा चुनाव एक आम चुनाव नहीं है। यह चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच नहीं अपितु राष्ट्रवाद और परिवारवाद के बीच का चुनाव है। भारतीय जनता पार्टी अपने घोषणा पत्र से लेकर आमसभाओं तक भारत माता की जय, वन्दे मातरम् और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामले को लेकर जनता के बीच पहुंच रही है। वहीं कांग्रेस एवं बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी जैसे अन्य विपक्षी दल अपने परिवार की सुरक्षा की लड़ाई लड़ रहें है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रभारी महेंद्र यादव ने कोलारस व शिवपुरी विधानसभा की संचालन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव की दृष्टि से कोलारस एवं शिवपुरी की विधानसभा संचालन समिति की बैठक आहूत की गयी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि आज ने कहा कि देश की सेना ने पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों को सबक सिखाया। कांगेस ने अपने वचन पत्र में देषद्रोह की धारा को ही खत्म करने की बात कही है। भाजपा ने कष्मीर को भारत का हिस्सा मानकर धारा 370 को खत्म करने की बात कही है, तो कांग्रेस कष्मीर में अलगाववाद और दो प्रधान की बात का समर्थन करती है। देश की सेना जब आतंकवादियों पर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करती है तो विपक्षी दल सबूत मांगने का काम करते है। उन्होंने कहा कि आप सभी को कांग्रेस का सर्जिकल स्ट्राइक करना है। जिससे नरेन्द्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाना है और देश सुरक्षित हाथों में सौंपना है। उन्होने पार्टी प्रत्याशी डॉ के पी यादव को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस अवसर पर पैनलिस्ट धैर्यबर्धन शर्मा, लोकसभा क्लस्टर प्रभारी नरेन्द्र बिरथरे, सह संयोजक सुरेन्द्र शर्मा, शिवपुरी  विधानसभा प्रभारी राजू बाथम, अजीत जैन, अशोक खण्डेलवाल, नरेंद्र कुमार आर्य, रामू विंदल,ओमी गुरु,ओमी जैन,भरत अग्रवाल, डॉ अजय खेमरिया, अनुराग अष्ठाना,विपिन खेमरिया,भानु दुबे, मुकेश चौहान, प्रभात मिश्रा, डॉ राकेश राठौर, अमित भार्गव, श्रीमती मंजुला जैन, श्रीमती लक्ष्मी जाटव, जंडेल गुर्जर, हरिओम काका,मनोज शर्मा,राजीव जैन,बलभद्र सिकरवार, अखिलेश भार्गब, ,राधेश्याम बंसल, हेमपाल दांगी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पार्टी के लिए सत्ता सेवा का माध्यम
प्रत्याशी डॉ के पी यादव ने कहा कि  कांग्रेस ने देश को 70 सालों में गरीबी के जाल में फंसाए रखा। नरेन्द्र मोदी की 5 साल की सरकार ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो गरीबी समाप्त की जा सकती है। नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर पूरे देष में एकरूपता में विकास किया है। कांग्रेस झूठ की और भाजपा विकास की राजनीति करती है। आने वाले समय में भारत मोदी जी के नेतृत्व में और अधिक उभरेगा और विश्व पटल पर सशक्त बनेगा। हमारे लिए सत्ता सेवा का माध्यम है, जब भी हम सत्ता में आए तो पूरा समय जनता की सेवा के लिए समर्पित किया है और करेंगे। 
राजू बाथम ने विधानसभा के संचालन के लिए सभी कार्यक्रमों के प्रभारी बी नियुक्त किये व सभी से आग्रह किया कि अपने दायित्व का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करते हुए लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाये।इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit