शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेंद्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी करैरा आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में रेत के अवैध उत्खनन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध उत्खनन करने के दिशा निर्देश दिये गये।
शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात्रि में थाना प्रभारी अमोला हुकुम सिंह मीणा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम थरखेडा के पास राम कुडी नाला से जेसीबी मशीन द्वारा अवैध तरीके से रेत का उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी अमोला द्वारा बरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान ग्राम थरखेडा के पास रामकुडी नाले के पास जाकर देखा तो कुछ लोग जेसीबी मशीन से रेत का अवैध उत्खनन कर रहे थे जहां डम्फर क्रमांक एमपी 33 व्ही 3600, एमपी 33 एच 2219 एवं एमपी 33 एच 1363 रखे थे जिनसे रेत का परिवहन किया जा रहा था उक्त उत्खनन सामग्री को विधिवत जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को सूचित किया गया।








