पिछोर। पिछोर थाना अंतर्गत थाना पिछोर में पदस्थ उनि नीतेश जैन को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर से सुचना मिली की टेकरी सरकार मंदिर के पीछे सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति मेटाटोर में डीजे लादकर खूब जोर से बजा रहा है व ध्वनि प्रदूषण कर रहा है। सूचना पर एफएसटी टीम में तैनात सहा. उनि अमरलाल बंजारा एवं प्रआर अरविन्द यादव को फोन पर सूचना देकर बुलाकर सब्जी मंडी के पीछे पहुंचे तो वहां पर डीजे साउंड बहुत तेज आवाज में बज रहा था जिससे ध्वनि प्रदूषण हो रहा था एवं जो आदर्श आचार संहिता है उसका भी उल्लंघन हो रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बल्लू पुत्र बसंती लाल झा पर धारा 188 भादवी एवं मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 7 बटे 15 के अंतर्गत दंडनीय अपराध पाए जाने से बिना नंबर की चार पहिया महिंद्रा कमांडर गाड़ी 69 साउंड एक जनरेटर दो हैलोजन लाइट 1 एंपलीफायर बरामद किया गया।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077







