मुख्य अतिथि के रूप में नरेंद्र बिरथरे हुए शामिल
पोहरी। पोहरी के शांति निकेतन हायर सेकेण्डरी स्कूल में आज बार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमे मुख्यातिथि के रूप में पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे पहुंचे। सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में बिशिष्ट अतिथि के रूप में बीआरसीसी विनोद मुदगल, संकुल प्राचार्य एमके शर्मा, बीईओ मोतीलाल खंगार पहुँचे। कार्यक्रम में सबसे पहले माँ सरस्वती की बंदना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों के शानदार नृत्य से की गई। उसके बाद छात्र-छात्राओ द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कर्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत,देश भक्ति,महारास जैसी प्रस्तुति दी। बही कार्यक्रम में छात्राओ द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ स्वच्छ भारत अभियान का नाटक मंचन कर दर्शकों को आनन्दित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कप्तान सिंह यादव रिटायर्ड शिक्षक द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य कृष्णकुमार जैमिनी, उप प्राचार्य उमेश सिंह कुशवाह,आशुतोष जैमिनी, रामवतार कुशवाह, प्रदीप पुराणिक,लक्षमण जैन,रामजीलाल गुप्ता सहित शहर के गणमान्य नागरिक ओर पालक गण मौजूद थे।
उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली मुन्नी शर्मा हुई सम्मानित
पोहरी के शांति निकेतन स्कूल में वार्षिक महोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 21 रिटायर्ड शिक्षकों का मुख्य अतिथि नरेंद्र बिरथरे पूर्व विधायक द्वारा शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं शांति निकेतन विद्यालय में लगातार 10 वर्षों से उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली शिक्षिका श्रीमती मुन्नी शर्मा एवं रंजना दीक्षित को प्राचार्य कृष्णकुमार जैमिनी द्वारा सम्मानित किया गया।









