शिवपुरी। कड़कड़ाती सर्दी को देखते हुए बैराड़ नगर में नगर परिषद सीएमओ रमेश सिंह सगर के निर्देशन में कस्बे के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाए जा रहे हैं जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल सके। नगर परिषद द्वारा नगर में कई सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाए जा रहे हैं जिसमें सरकारी अस्पताल परिसर, बरोद रोड, धौरिया रोड, बस स्टैंड आदि शामिल हैं। लोगों कड़कड़ाती ठण्ड में नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा अच्छी पहल की जारी की और यह पहल ठण्ड के समय में अति आवश्यक है। इस सराहनीय कार्य में नगर परिषद बैराड़ के कर्मचारी फूलसिंह बरैया, दीपक पाल, केदारी शाक्य, रामदास जाटव आदि कर्मचारियों की सरहानीय भूमिका है।
इनका कहना है
कस्बे के सार्वजनिक स्थल जहां पर ज्यादा हवा का असर रहता है वहां पर कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए अलाव जलवाए जा रहे हैं।
रमेश सिह सगर
बैराड़ सीएमओ







