शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के पोहरी रोड पर स्थित सिद्धिविनायक अस्पताल के सामने बीते दोपहर दो बाईकों में आमने सामने की भिडत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि इस घटना में दूूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी बाईक सवार के खिलाफ भादवि की धारा 279,337,304 ए के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार अखैसिंह पुत्र परसादी लाल उम्र 34 साल निवासी करमाजकलां थाना सिसरौद अपने साथी अमरगिरि के साथ बाइक से बापिस अपने गांव जा रहा था। तभी सिद्धिविनायक अस्पताल के सामने से आ रही बाईक क्रमांक एमपी 33 एमजी 4859 के चालक ने बाइक को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों बाईक सबार घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए लाते समय अखैसिंह के साथ बाइक पर पीछे बैठे अमरगिरि की मौत हो गई। जबकि अखैसिंह व आरोपी बाइक चालक का उपचार जारी है।
्र