Breaking Ticker

शिवपुरी में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वांटे क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेताओं को पुरूस्कार

स्व. विवेक पुरोहित गोलू की स्मृति में हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में पुलिस लाईन ने जीता फाईनल मुकाबला
दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साह के लिए चलाई आतिशवाजी, बजाए डीजे
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के होनहार छात्र स्व. विवेक पुरोहित गोलू की स्मृति में 30 दिसम्बर से प्रारंभ हुए क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के प्लेग्राउण्ड में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका समापन 6 जनवरी को पूर्व केन्द्रीय मंत्री ओर क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विजेता और उप विजेता टीम को शील्ड प्रदान कर किया। इस अवसर पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि क्रिकेट मैच हमें अनुशासन सीखाती हैं और जीत हार तो होती रहती हैं, लेकिन हारने वाली टीम को उदास नहीं होना चाहिए लेकिन उसको यह जरूर देखना चाहिए की हमारी हार कैसे और इसी बात से सीख लेकर आगे अन्य मैंचों अच्छा प्रदर्शन करें जीत जरूर होगी। सांसद सिंधिया ने यह भी कहा कि मैं अलगे वर्ष इस टूर्नामेंट में जरूर आऊंगा और क्रिकेट भी खेलूंगा। विजेता टीम को को नगद 31 हजार रूपए का पुरूस्कार एवं ट्राफी मंडी यूनियन के अध्यक्ष इरशाद राईन के द्वारा पुलिस लाईन क्रिकेट क्लब को प्रदान की गई। उप विजेता टीम हनुमान क्लब शिवपुरी को 15 हजार और ट्राफी भेंट की गई। इस अवसर पर मंचासीन लोगों में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, कोलारस नगर पंचायत के अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, शिवपुरी नगर पालिका के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी, पूर्व विधायक गणेश गौतम, प्रेम स्वीट्स के संचालक राजेश जैन राजू , शिवपुरी क्रिकेट एसोसियेशन के जिला सचिव मुकेश जैन, अध्यक्ष संजय सांखला,शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा, स्व. विवेक पुरोहित के पिता सेवानिवृत्त रेंजर ओपी शर्मा और उनके अन्य परिजन भी उपस्थित थे सभी ने क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन को  काफी सराहा और कहा कि इस तरह की गतिविधिया लगातार होती रहना चाहिए। जिससे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होता हैं। आयोजक विवेक मित्र मंडल अनिल ओझा, डॉ. अमन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी लालू शर्मा, पत्रकार राजकुमार शर्मा, साहिर खांन, केवल जैन, सागर यादव, दिलीप अग्रवाल, रवि सेसई बाले, अक्स कमल मांझी, ब्रजेन्द्र सिंह बम्बईया, आदर्श त्रिवेदी, अभिषेक भार्गव बेटू, हर्ष चतुर्वेदी, इंजीनियर अभिनव भार्गव सहित अनेक लोगों द्वारा हजारों की तदात में खेल प्रेमियों ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया ओर क्रिकेट टूर्नामेंट के कार्यक्रम की भव्यता प्रदान की जिसका विवेक मित्र मंडल द्वारा  हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। खेल का संचालन ग्रीष मिश्रा मामा, छोटे खां, कमल सिंह बाथम शेरा ने  किया। नरेन्द्र शर्मा और श्री करोसिया ओर ऋषभ श्रीवास्तव द्वारा एम्पायरिंग की। वहीं पुलिस लाईन एवं हनुमान क्लब के बीच टॉस जीत कर पुलिस लाईन पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें खिलाड़ी राज ने 104 रन बनाए, साबेर ने 86 रन बनाए, आदित्य ने 27 रन बनाए कुल 290 रन बनाकर अपना स्कॉर खड़ा किया। वहीं हनुमान क्लब ने 147 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार पुलिस लाईन ने 144 रनों से अपनी जीत दर्ज कराई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit