Breaking Ticker

रेतमाफियाओं को नायब तहसीलदार से अभद्रता करना पड़ा महंगा, मामला दर्ज

शिवपुरी। पिछोर कस्बे में बुधवार की सुबह टेकरी सरकार मंदिर के पास अवैध रेत से भरे ट्रेक्टर को पकड़ने पहुंचे नायब तहसीलदार दिनेश चौरसिया के साथ माफियाओं द्वारा की गई अभद्रता और पकड़े गए ट्रेक्टर को लेकर भागने वाले दो आरोपियों पर पुलिस ने भादवि की धारा 353, 294 और 34 के तहत नायाब तहसीलदार श्री चौरसिया की रिपोर्ट पर से कायमी कर ली। 
जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार को कल सुबह सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग ट्रेक्टर ट्रोली के माध्यम से अवैध रेत का परिवहन कर रहे हैं। इस सूचना पर श्री चौरसिया ने टेकरी सरकार मंदिर के पास से रेत भरी ट्रेक्टर ट्रोली को रोक लिया और ट्रेक्टर में सवार आरोपी अवधेश जाटव और दुर्जन जाटव से रॉयल्टी मांगी तो दोनों आरोपियों ने श्री चौरसिया के साथ गाली-गलौच कर दी और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में दोनों आरोपी ट्रोली में भरी रेत को सड़क पर फैलाकर वहां से ट्रेक्टर ट्रोली लेकर भाग गए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit