शिवपुरी। अपने काम को अधिक उत्साह के साथ करने में पुरूस्कार उत्प्रेरक का काम करते हैं उससे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवा करने या कला कौशल हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं का जहां मनोबल बढ़ता है। वहीं वे समाज के प्रति अधिक जिम्मेदार भी बनते हैं।
उक्त उद्गार रेडियेन्ट गु्रप समन्वयक अखलाक खान ने पुरूस्कार वितरण समारेाह में व्यक्त किए। संचालक शाहिद खान ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा अपने अंदर की प्रतिभा को निखारे व रूचि अनुसार गतिविधियों में भागीदारी करेंगे तब आपका व्यक्तित्व भी निखरेगा और भविष्य भी उज्जवल होगा इस अवसर पर संस्था में वर्षभर चलने वाली गतिविधियों खेल, कला, संस्कृति, टेस्ट, प्रजेंटेशन में भागीदारी के आधार पर उच्च ग्रेडिंग हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरूस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गये। कार्यक्रम का संचालन पूनम गुप्ता ने व आभार रेडियेन्ट प्राचार्य डॉ शबाना खान ने व्यक्त किया।








