राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर विद्युत उपभोक्ताओं को किया जागरुक
शिवपुरी। बिजली उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए विद्युत वितरण कंपनी पूरी तरह से कृत संकल्पित हैं। साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान और शासन की योजनाओं के लिए क्रियान्वयन के लिए भी कंपनी प्रतिबद्ध है। गरीब उपभोक्ताओं को राहत के लिए शासन की संबल को योजना को प्राथमिकता से लेते हुए कंपनी द्वारा जिले में लगभग 11 हजार उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ दिलाया। इसके अलावा कृषक अनुदान योजना के तहत शासन द्वारा निर्धारित दर पर निजी ट्रांसफार्मर लगाकर सैंकड़ों किसानों को लाभाविन्त किया गया हैं। विद्युत वितरण कंपनी हमेशा अपने उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण करती आई हैं और आगे भी इस बात को प्राथमिकता के साथ लिया जाएगा कि बिजली उपभोक्ताओं का किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। यह बात बात मप्र विद्युत वितरण कंपनी शिवपुरी के प्रबंधक जे एम श्रीवास्तव और सहायक प्रबंधक योगेश कुमार मेहरा ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में कही। उपभोक्ता दिवस पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा रहे।
सहायक प्रबंधक योगेश मेहरा ने बताया कि उपभोक्ता विद्युत अवरोध, गलत बिद्युत बिल, खराब मीटर बदलवाना आदि समस्याओं के समाधान के लिए कंपनी के पोर्टल संपर्क 24 गुणा 7 के टोल फ्री नंबर 18002331912 पर संपर्क कर सकते हैं। गलत बिलिंग की शिकायत भी इस टोल फ्री नम्बर पर की जा सकती है। निम्न दाब नए विद्युत कनेक्शनों के लिए उपभोक्ता कंपनी के संबंधित आफिस के अलावा कंपनी के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। निम्न दाव वाले नवीन उपभोक्ता कनेक्शन के लिए संकल्प पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपभोक्ता अधिकार संगठन की जिला अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा, अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी प्रदीप सिंह तोमर, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी नारायण शर्मा सहित विभिन्न विभागों एवं उपभोक्ता के अधिकारों के संरक्षण से जुड़े संगठनों के पदाधिकारीगण एवं पत्रकारगण आदि उपस्थित थे।
इन्होंने भी किया उपभोक्ताओं को जागरुक
विधायक श्री धाकड़ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए इस प्रकार के आयोजन विभिन्न स्तर पर किए जाए। जिससे जहां आम उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होगा, वहीं वे दाम देकर बेहतर गुणवत्ता की सामग्री खरीद सकेगा। अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी प्रदीप सिंह तोमर, उपभोक्ता फोरम के सदस्य राजीव कृष्ण शर्मा, कार्यक्रम के अंत में सभी के प्रति आभार सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी के.पी.प्रजापति ने किया।







