Breaking Ticker

डॉ. गौतम बने राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष

डॉ. गौतम को जिलाध्यक्ष पद की नियुक्ति का आदेश प्रदान करते प्रांतीय अध्यक्ष

शिवपुरी। शहर के शासकीय कन्या उमावि कोर्ट रोड में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक डॉ. कौशल गौतम को शिवपुरी जिले के राजपत्रित अधिकारी संघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बीते रोज संघ के प्रांताध्यक्ष इंजी. अशोक शर्मा ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर कार्यकारी प्रांताध्यक्ष ओपी श्रीवास्तव  और जिले के कई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। नियुक्ति के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. गौतम ने भरोसा दिलाया कि वे कर्मचारी हितों को लेकर लगातार संगठन के निर्देशानुसार काम करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कर्मचारी संघों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। गौतम की नियुक्ति पर मप्र शिक्षक संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष वत्सराज सिंह राठौड़, राज्य कर्मचारी संघ की प्रांतीय उपाध्यक्ष वंदना शर्मा, जिलाध्यक्ष कौशल श्रीवास्तव, मप्र शिक्षक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, राज्य अध्यापक संघ के अध्यक्ष स्नेह रघुवंशी सहित कर्मचारी नेता राजेन्द्र पिपलौदा, दुर्गाप्रसाद ग्वाल, अशोक श्रीधर, मनोज पाठक, बृजेन्द्र भार्गव, अरविंद सरैया, ओमप्रकाश शर्मा सहित दिग्विजय सिंह सिकरवार, डॉ. संजय ऋषिश्वर,  डॉ. गिरीश चतुर्वेदी, मनोज निगम, प्रदीप अवस्थी, अनिल चौबे, महावीर मुदगल, रविन्द्र द्विवेदी, गोविंद अवस्थी, जितेन्द्र व्यास, प्रकाश पाण्डेय आदि ने शुभकामनाएं दीं। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit