Breaking Ticker

संभागायुक्त ने मॉडल स्कूल कोलारस के उच्च माध्यमिक शिक्षक प्रजापति को किया निलंबित


-महिला प्राचार्य के प्रतिवेदन पर हुई कार्यवाही, आदेशों की अव्हेलना सहित महिला शिक्षिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार की थी शिकायत

शिवपुरी। संभागायुक्त दीपक सिंह ने शिवपुरी कलेक्टर के प्रतिवेदन पर शासकीय मॉडल स्कूल उमावि कोलारस में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक केशव सिंह प्रजापति को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में प्रजापति का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी रखा गया है। मॉडल स्कूल के उक्त शिक्षक पर यह कार्यवाही वहां की प्रभारी प्राचार्य वंदना शिवहरे के उस प्रतिवेदन के आधार पर की गई है जो उन्होंने 28 दिसम्बर को जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा था जिसमें उल्लेख किया गया था कि डीईओ के आदेश के क्रम में सीएसी गौरव त्रिपाठी ने सुबह 10.32 बजे स्कूल का औचक निरीक्षण किया जिसमें उक्त समय वो तो उपस्थित मिलीं, लेकिन अन्य अनुपस्थित शिक्षकों के उपस्थिति रजिस्टर्ड में प्रश्रवाचक चिन्ह लगाया गया। प्रश्रवाचक चिन्ह को देखकर शिक्षक प्रजापति द्वारा महिला प्राचार्य से अभद्रता की गई। इतना ही नहीं प्रतिवेदन में प्राचार्य ने उल्लेख किया है कि उक्त शिक्षक द्वारा पूर्व में भी वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अव्हेलना, शैक्षणिक कार्यों में रुचि न लेना एवं छात्राओं के प्रति अच्छी नजर नहीं रखी जाती तथा महिला शिक्षकों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया जाता है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संभागायुक्त ने शिक्षक के इस कृत्य को अमर्यादित व शैक्षणिक संस्था की गरिमा के विपरीत मानते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit