Breaking Ticker

प्रधानमंत्री मोदी ने किया शिवपुरी के रेलवे स्टेशन का वर्चुअली भूमिपूजन


शिवपुरी। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के 506 रेलवे स्टेशनों के री डेवलपमेंट का वर्चुअली भूमिपूजन किया। इसमें शिवपुरी का रेलवे स्टेशन भी शामिल है। शिवपुरी के रेलवे स्टेशन को 20 करोड 12 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से शिवपुरी के रेलवे स्टेशन को आकर्षक रूप दिया जाएगा। जिसमें लिफ्ट, एस्केलेटर, डिस्प्ले सहित अन्य सुविधाओं से लेश किया जाएगा। आज इस आयोजन में शिवपुरी के रेलवे स्टेशन पर राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, सांसद प्रतिनिधि हेमंत ओझा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार, नगर महामंत्री गिर्राज शर्मा, नगर महामंत्री रीतेश जैन, नगर महामंत्री मोनू आर्य, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुशवाह  सहित रेवले के मुख्य अधिकारी के तौर पर डिप्टी चीप इंजीनियर अरूण हजारे मौजूद रहे।

गुना-शिवपुरी रेल्वे स्टेशन का हुआ शिलान्यास 

हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जो प्रतिपल देश के विकास के बारे में न केवल सोचते हैं बल्कि उसे क्रियान्वित करके दिखाते हैं। माननीय प्रधानमंत्री की सोच का ही परिणाम है कि आज तक एक साथ 508 रेल्वे स्टेशनों का शिलान्यास किया जा रहा है। उक्त उद्गार गुना रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास (शिलान्यास) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में बोलते हुए क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर के.पी.यादव ने व्यक्त किए। इस अवसर पर सांसद डॉक्टर के.पी. यादव ने कहा कि यही डबल इंजन सरकार का लाभ है, चारों दिशाओं में विकास की बयार छाई हुई है,अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण एवं विकास तथा यात्री सुविधाओं में वृद्धि के कार्य किए जाएंगे। भोपाल और बीना स्टेशनों को पहले से और अधिक भव्य तथा वैश्विक स्तरीय बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने भारतीय रेल को एक नई दिशा प्रदान की है। आज पूरे देश में वंदे भारत एक्सप्रेस हमारे देश की आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनकर पटरी पर दौड़ रही है। इस दौरान सांसद डॉक्टर के पी यादव ने कहा कि हमारे भोपाल मंडल(रेल)में कुल 17 स्टेशनों का चयन किया गया है, जिनमें से कि प्रथम चरण के रूप में आज 10 स्टेशनों पर शिलान्यास का कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री द्वारा संपादित किया गया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit