Breaking Ticker

अफगानिस्तान के खिलाड़ी को 6 सेकंड में हराने वाले बलवीर का नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा ने किया सम्मान


बलवीर रावत ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को 6 सेकंड में किया परास्त, नपा अध्यक्ष सहित नगर मंडल अध्यक्ष ने घर पहुंच कर किया सम्मान
शिवपुरी-जिले के शहरी क्षेत्र ही-नही ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कमी नही है। गत दिवस देहली में हुई अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं मे दो बालकों ने गोडमेडल जीत कर शिवपुरी शहर का नाम रोशन किया है। शहर शिवपुरी से लगे ग्राम ककरवाया के निवासी बलवीर रावत ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अफगानिस्तान के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी को महज 6 सैकिण्ड में मात देकर गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमा लिया, वही मार्शल आर्ट में सूरज ओझा ने राष्ट्रीय खिलाड़ी को मात देकर गोल्ड मेडल प्राप्त कर शिवपुरी, तथा प्रदेश का नाम रोशन किया है। शिवपुरी विधायक व प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्देश पर नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा भाजपा नेताओं के साथ बलवीर रावत व सूरज ओझा की इस उपलाब्धी पर उक्त खिलाडियो के घर पहुंच कर सम्मान किया है। साथ ही दोनों खिलाडिय़ों की उज्वल भविष्य की कामना की है। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष केपी परमार, नगर महामंत्री गिर्राज शर्मा, नगर महामंत्री रीतेश जैन, रजत शर्मा ने भी स्वागत करते हुए बलवीर को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Kedar Singh Goliya, Mo.- 7999366077
school add  1



......

......

------------

-------------


-------
---------






Page settings Search Description Options Changes savedPage: Edit